शरीर को पतला करने के लिए क्या खाना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Wed 14th Dec 2022 : 09:56

पतले होने के लिए क्या खाना चाहिए :-

दही का करना चाहिए सेवन

दही (Curd) में कैलोरी की कम मात्रा पाई जाती है। इसलिए पतले होने के लिए दही का सेवन करना चाहिए। मोटापा कम करने के लिए दही काफी फायदेमंद माना जाता है।

लौकी का करें सेवन

पतले होने के लिए लौकी का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। अगर किसी को वजन कम करना हो, तो उसे लौकी का सेवन करना चाहिए। इसके लिए आप लौकी का जूस या लौकी की सब्जी किसी भी चीज का सेवन कर सकते हैं।

खट्टे फलों का करना चाहिए सेवन

पतले होने के लिए खट्टे फलों का सेवन करना चाहिए। खट्टा फल वजन को तेजी से कम करता है। जैसे कि अंगूर (Grapes), संतरा (Orange) इन सभी फलों के सेवन से पतले होने में काफी मदद मिलती है।

करेला होता है फायदेमंद

पतले होने के लिए करेला का सेवन भी काफी लाभदायक साबित होता है। अगर कोई मोटापे से परेशान है, तो उसे अपने डाइट में करेला को शामिल करना चाहिए। इसके लिए आप करेला का जूस या करेला की सब्जी का सेवन कर सकते हैं।

सलाद का करें सेवन

पतले होने के लिए सलाद (Salad) काफी फायदेमंद साबित होता है। अगर कोई सुबह के नाश्ते में सलाद का सेवन करता है, तो उससे वजन आसानी से कम होता है। सलाद को एक हेल्दी नाश्ता माना जाता है।

शहद का करना चाहिए सेवन

पतले होने के लिए शहद (Honey) का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। अगर किसी को वजन घटाना हो, तो उसको रोजाना शहद का सेवन करना चाहिए।

चोकर की रोटी खाएं

पतले होने के लिए चोकर की रोटी का सेवन करना चाहिए। वजन को कम करने में चोकर की रोटी काफी फायदेमंद मानी जाती है।

गर्म पानी पिएं

पतले होने के लिए गर्म पानी का सेवन करना चाहिए। गर्म पानी पीने से शरीर की अधिक चर्बी आसानी से कम होती है। इसके लिए रोजाना सुबह खाली पेट गर्म पानी का सेवन करना चाहिए।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info